घर में बना रहा था एसीड, फिनाईल, फलोर क्लिनर, हेंड वॉश नकली लेबल चिपकाकर बाजार में बेचता था

घर में बना रहा था एसीड, फिनाईल, फलोर क्लिनर, हेंड वॉश नकली लेबल चिपकाकर बाजार में बेचता था
हजारों रूपयों के माल के साथ आरोपी पुलिस गिरफ्त में

 

देवास। आजकल नकली एसीड और फिनाईल बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है, ऐसा ही कार्य कर्मचारी कॉलोनी स्थित एक युवक कई दिनों से कर रहा था। अंतत: पुलिस को इस बात की सूचना मुखबिर से मिली जिस पर पुलिस ने आरोपी के घर से एसीड, फिनाईल, फलोर क्लिनर, हेंड वॉश आदी बनी हुई सामाग्री को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
       मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार मिलवाट के विरूद्ध कार्रवाई कर रहे हैं, उसी के चलते अब तक खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों को पकडक़र उन पर कार्रवाई की है। अब इसी तरह कर्मचारी कॉलोनी से अजय पिता स्व. गणेशचन्द्र व्यास उम्र 44 साल निवासी 212 कर्मचारी कॉलोनी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर पकड़ा है। आरोपी अपने घर पर एसीड, फिनाईल, फलोर क्लिनर, हेंड वॉश आदी बनाकर अलग-अलग नाम से बाटल पर नकली लेबल चिपका कर बाजार में बेचता था।

 

 

पुलिस ने आरोपी अजय से पूछताछ की तो उसने बताया की वह न्यू आर्दश के नाम का लेबल चिपकाकर बाजार में विक्रय करता था। पुलिस ने आरोपी अजय व्यास को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 420, 284 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं नकली लेबल चिपका माल भी जब्त किया गया है। वहीं पुलिस ने बताया की आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

 

इनका कहना :
       आरोपी के घर से 70 लीटर एसीड का बाटलें, कुछ रैफर जिसे बाटलों में चिपकाकर बाजार में बेचता था। इसके साथ ही फिनाईल की बाटलें भी मिली है। डिश वॉश, हेंड वॉश मिले हैं और फ्लोअर क्लीनर भी मिला है। वहीं पुलिस ने बताया की लॉकडाउन के समय से घर में ही सभी चीजें बना रहा था।
                                                                               सब इंस्पेक्टर, दीपक कामले

Comments