मनुष्य के जीवन में अच्छे व बुरे दिन प्रभु की कृपा से ही आते हैं : पंडित मुकेश पाठक

श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर जमकर झूमे श्रद्धालु, पुष्प वर्षा के साथ लुटाए मखाने और पतासे
देवास। चाणक्यपुरी एक्सटेंशन में भागवत कथा का आयोजन खाटू श्याम महिला मंडल द्वारा किया जा रहा है। भागवत कथा के चौथे दिन भागवताचार्य पंडित मुकेश पाठक ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग पर खूबसूरत व्याख्या की। आचार्य ने कहा कि मनुष्य के जीवन में अच्छे व बुरे दिन प्रभु की कृपा से ही आते हैं। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। उन्होंने कहा कि जिस समय भगवान कृष्ण का जन्म हुआ, जेल के ताले टूट गये, पहरेदार सो गये। वासुदेव व देवकी बंधन मुक्त हो गए। प्रभु की कृपा से कुछ भी असंभव नहीं है।

     कृपा न होने पर प्रभु मनुष्य को सभी सुखों से वंचित कर देते हैं। भगवान का जन्म होने के बाद वासुदेव ने भरी जमुना पार करके उन्हें गोकुल पहुंचा दिया। कृष्ण जन्मोत्सव पर नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गीत पर भक्त जमकर झूमे। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री खाटू श्याम महिला मंडल द्वारा चाणक्य पुरी स्टेशन कॉलोनी में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।

      भागवत आचार्य पंडित मुकेश पाठक के मुखारविंद से भागवत जी की ज्ञान गंगा प्रवाहित हो रही है। खाटू श्याम महिला मंडल की ज्योति मिश्रा, मंजू धाकरे, पुष्पा वर्मा, हेमलता वर्मा, देवबाई सोलंकी ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है श्रीमद भागवत कथा रोजाना दोपहर 1 बजे से 4 तक होगी, जिसका श्रवण लाभ लेंवे।

Comments