कल होगा शंकरगढ पहाड़ी पर पतंग उत्सव का आयोजन, नायलॉन डोर एवं चाइना डोर रहेगी प्रतिबंधित
जिला प्रशासन, नगर निगम ने उत्सव में सहभागिता का किया अनुरोध
देवास। नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने बताया कि कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, नगर निगम तथा देवास टूरिज्म द्वारा मकर संक्राति के पर्व के अवसर पर कल गुरुवार को इन्दौर-भोपाल बायपास स्थित शंकरगढ पहाडी पर पतंग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पतंग उत्सव में बच्चो के लिये किड जोन, फुड जोन एवं संगीत आदि भी सम्मिलित रहेंगे। पतंग उत्सव मे दुर्घटना से बचाव हेतु नायलोन व चीनी डोर प्रतिबंधित रहेगी तथा पतंग उत्सव का स्थान निर्धारित रहेगा है। उन्होंने शहर के आम नागरिक, बच्चे पतंग उत्सव में भाग लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि आम नागरिक व बच्चे अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर उत्सव का आनंद लेवें तथा निर्धारित स्थानो पर पतंग उड़ाये व कोरोना के नियम का पालन अवश्य करें।
Comments