संस्था शक्तिस्वरूपा द्वारा महिला हेल्प लाईन का शुभारंभ..

संस्था शक्तिस्वरूपा द्वारा महिला हेल्प लाईन का शुभारंभ
देवास। बढ़ते महिला अपराधों, अत्याचारों और महिला दुव्र्यवहार को रोकने के लिए संस्था शक्तिस्वरूपा द्वारा महिला हेल्प लाईन का शुभारंभ कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम ग्राउंड पर खेल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बालिकाओं के बीच संपन्न हुआ। संस्था अध्यक्ष साधना प्रजापति ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शहर कांगे्रस अध्यक्ष मनोज राजानी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

अतिथि यौन उत्पीडन समिति अध्यक्ष सीमा यादव, कुंभकार कल्याण महासंघ की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष डॉ. विनिता प्रजापति और प्रदेश अध्यक्ष शारदा प्रजापति उपस्थित थी। कार्यक्रम में सीमा यादव द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच बेड टच सहित अपने साथ होने वाले दुव्र्यवहार से बचनेे के गुर सिखाएं।

साधना प्रजापति ने बताया कि ऐसी स्थिति में जबकि शासकीय महिला हेल्पलाईन 1090 बंंद हो चुकी है तो महिलाओं केे लिए हेल्पलाईन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसलिए हमने शक्तिस्वरूपा हेल्पलाईन की शुरूआत की है जो कि संकट की स्थिति में महिलाओं और बालिकाओं तक आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी। संस्था द्वारा समय समय अलग अलग स्थानों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवीण श्रीवास्तव, गौरव चौहान, अजय, राजेश बराना, मीना अली, दिनेश सांखला, रोशनी, प्रीति नागलोद, अज्जु राणा, रचिता राणा आदि उपस्थित रहे।

Comments