नगर निगम के उपायुक्त सहित 100 कर्मचारियों ने लगवाई वैक्सीन..
नगर निगम के उपायुक्त सहित 100 कर्मचारियों ने लगवाई वैक्सीन
देवास। जिले में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन का दूसरा चरण 8 फरवरी से प्रारंभ हो चुका है। जिसके चलते नगर निगम के 100 फ्रंट लाइन योद्धाओं कर्मचारियों ने शनिवार को जिला चिकित्सालय ट्रेनिंग सेंटर में वैक्सीन लगवाई। नगर निगम में कार्यरत करीब नगर निगम 2 हजार 429 कर्मचारियों को वैक्सीन लगना है।
आज शनिवार को उपायुक्त तनुजा मालवीय, सहायक यंत्री तौफीक खान, नगर निगम पीआरओ उमेश चतुर्वेदी एवं नगर नगर निगम के अन्य कर्मचारियों ने वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन लगवाने के पश्चात आधे घंटे प्रिकॉशन में रहे सभी लोगों ने बताया की किसी भी प्रकार से उन्हें कोई परेशानी नहीं है।
Comments