पहले महिला अधिकारी का डांस, अब निगम अधिकारी का तलवार से केक काटना बना चर्चा का विषय..
पहले महिला अधिकारी का डांस, अब निगम अधिकारी का तलवार से केक काटना बना चर्चा का विषय..
देवास। प्रत्येक वर्ष किसी न किसी शासकीय अधिकारी, कर्मचारी का जन्मदिवस मनाया जाता है। यह लोग जन्मदिवस को कुछ नया करने के उद्देश्य से मनाते है। लेकिन इनकी खामियां कुछ न कुछ उजागर कर देती है। इसी के चलते निगम स्वास्थ्य अधिकारी ने अपना जन्मदिवस ऐसा बनाया जो चर्चा का विषय बन गया है। अधिकारी ने खुद के केक काटने के लिए तलवार का उपयोग किया था।
सवाल यह उठता है कि तलवार का उपयोग आखिरकार क्यों किया गया है, यह तो अधिकारी स्वयं ही बता सकते है। गौरतलब है कि पहले बाल महिला विकास विभाग की एक महिला अधिकारी ने कार्यालय में डांस किया था, साथ ही मौजूद कर्मचारियों ने भी खूब उत्साह के साथ डांस किया था। डांस के वीडियो वायरल होने के बाद तत्कालीन कलेक्टर ने त्वरित एक्शन लेकर महिला अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की थी। अब निगम अधिकारी ने तलवार से केक काटाना यह चर्चा का विषय बन गया है। कहा जाए तो क्या निगम अधिकारी ने अपनी ताकत बताई है। इस पर निगमायुक्त क्या एक्शन लेंगे, यह सवाल बना हुआ है।
Comments