पुंजापुरा के जंगल में वन कर्मी की गोली मारकर हत्या..

खून से लतपथ जंगल में शव मिला, देवास से एक जांच टीम हुई रवाना
देवास। जिले के पुंजापुरा वन क्षेत्र के बीट गार्ड की गुरूवार व शुक्रवार के मध्य गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक गार्ड मदनलाल वर्मा पुंजापुरा वनपरिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 532 में छोटी तलाई के पास खून से लथपथ मिले थे। बताया जा रहा है कि वन रक्षक गुरूवार दिन में 11 बजे अपनी बीट में भ्रमण करने गया था। देर शाम तक नहीं लौटने पर रेंजर व पुलिस ने सर्चिंग की जिसके चलते गार्ड का शव शुक्रवार सुबह मिला था। मामले को लेकर देवास मुख्यालय से एक जांच टीम पुंजापुरा की और रवाना हुई है।

        मामले में देवास वन मंडल अधिकारी द्वारा कहा गया है कि वन मंडल के परिक्षेत्र पुंजापुरा की बीट रतनपुर के बीट गार्ड मदन लाल वर्मा वनरक्षक उम्र 58 वर्ष लगभग की संदेहास्पद परिस्थितियों में 4 एवं 5 फरवरी की मध्यरात्रि को डेड बॉडी वन क्षेत्र के अंदर पाई गई है। प्रथम दृष्टया गोली लगने के निशान दिखाई दे रहे हैं। पुलिस आरोपियों को तलाशने में जुट गई है। मृतक का पोस्टमार्टम कर कार्रवाई उदय नगर स्वास्थ्य केंद्र में किया गया है। मृतक कर्मचारी को शहीद का दर्जा दिलाए जाना है। वहीं मामले की पूरी जांच के लिए देवास मुख्यालय से पुलिस की एक स्पेशल जांच टीम पुंजापुरा की और रवाना हुई है। पोस्टमार्टम पश्चात मृतक का अंतिम संस्कार संपूर्ण राजकीय सम्मान के साथ वन अधिकारियों/कर्मचारीयों की उपस्थिति में उनके गृह नगर उज्जैन के रामघाट में शुक्रवार दोपहर में किया जाएगा। वन अधिकारी ने बताया की स्वर्गीय कर्मचारी को शासन के समस्त देय, विशेष अनुदान 10 लाख रूपए व परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति दी जा रही है।

घटना के पूर्व का विडियो हुआ वायरल
      वन मंडल के परिक्षेत्र पुंजापुरा की बीट रतनपुर के बीट गार्ड मदन लाल वर्मा जब उनकी बीट पर बाइक से जा रहे थे तब उनके मोबाइल का विडियो चालू था, जिसे देख संभवत: ऐसा प्रतीत हो रहा था की वह किन्हीं अपराधियों का पीछा कर रहे थे, और कुछ लोगों ने गोली मारने की बात कही और बीट गार्ड मदन लाल वर्मा को गोली मार दी। इस घटना के बाद आरोपी फरार है जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

Comments