दुल्हन को लेकर लौट रही बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी..

बस में 65 से अधिक यात्री सवार थे, 40 से अधिक यात्री हुए घायल, 2 की हुई मौत
देवास। जिले के ग्राम बरोठा तहसील थाना अंतर्गत बीती देर रात को दुल्हन को लेकर लौट रही बारातियों से भरी बस लखवाड़ा से जेतपुरा की और जा रही थी। जो तेज गति से सिरोल्या में एक अंधे मौड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई और एक पेड़ में जा घुसी। मौके पर मौजूद लोगों ने डायल हंड्रेड को सूचना दी और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। करीबन 40 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जिनमें से 6 गंभीर घायलों को इंदौर रैफर किया गया। वहीं इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है। घटनाके चलते पुलिस जांच कर रही है।

 

         बीती देर रात को जिले के बरोठा तहसील के ग्राम जेतपुरा की और बारातियों से भरी बस क्रमांक एमपी 41 पी 1480 पलटी खा गई थी। जिसमें 65 यात्री बैठे हुए थे जिसमें 40 से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर 108 एंबुलेंस पहुंची जहां सभी घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया। वहीं इन घायलों में 6 लोगों की हालत अत्यंत गंभीर थी जिन्हें उपचार के लिए इंदौर भेजा गया था। जिसमें इंदौर जाते समय दो लोगों की मौत हो गई थी। बताया गया है की बस में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी हुई थी जिसके चलते यह हादसा हुआ है। बताया गया है की इस बारात के लिए दो बसों को अधिग्रहण किया गया था। जिसमें एक बस पलटी खा गई थी।

           इस घटना पर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की बस का हादसा देर रात करीब 12.15 बजे बाद सिरोल्या में हुआ था। जहां डायल हंड्रेड ने मौके पर पहुंच गई थी। जिस पर 108 एंबुलेंस को सूचना देकर सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां 6 गंभीर घायलों को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया था। जिसमें एक की मौत इंदौर एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। एमजी अस्पताल के डॉ. मोहसिन ने बताया की दो लोगों की मौत हुई है जिसमें एक नारायण सिंह चौहान उम्र 65 वर्षीय निवासी जेतपुरा दूसरे राकेश मालवीय की इंदौर में एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है।

 

        वहीं बताया गया है की 20 घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। घायलों ने बताया की दो बस बारातियों से भरी थी जिनमें एक वर्ग पुरुष व एक महिला वर्ग का था, पुरुष सवार बस का हादसा हुआ था। बस का अचानक से अनियंत्रित होना बस चालक की लापरवाही से हुआ था। इस मामले को लेकर बरोठा पुलिस जांच कर रही है। वहीं दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर 7 एम्बुलेंस, 5 डायल 100 मौके पर पहुंची थी जिन्होनें सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा था।

Comments