पहले होते थे दो पहिया वाहन चोरी, अब कारों के फोड़े कांच
अलकापुरी में असामाजिक तत्वों ने घरों के बाहर खड़ी कारों के फोड़े कांच
देवास। अब तक वाहन चोरियों की वारदातें हो रही थी, जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाई तो वाहन चोरियों पर कुछ हद तक रोक लग गई है। फिर भी कुछ क्षेत्रों में वाहन चोरियों की वारदातें हो रही है। वहीं अब कुछ असमाजिक तत्वों ने विजय नगर अलकापुरी क्षेत्र में घरों के बाहर खड़ी कारों के कांच तक फोड़ दिए है। जबकि क्षेत्र में पुलिस की रात्रि कालीन गश्त जारी रहती है उसके बावजूद वाहनों के कांच फूटने की वारदात होना सवाल पैदा कर रहा है। पिछले कुछ माह पूर्व इसी क्षेत्र से बाइक चोरी होने की वारदातें भी हुई थी। वहीं पिछले दिनों सिविल लाईन थाना पुलिस ने अलकापुरी चौराहे पर वाहन चैकिंग किए थे साथ ही असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई भी की थी। इस तरह से कांच फूटने की वारदात होने से क्षेत्रवासियों में भय का वातावरण बन गया है।
शहर के मध्य विजय नगर व अलकापुरी क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की वजह से रहवासियों को भारी परेशानियों का सामना पड़ रहा है। पिछले दिनों इस क्षेत्र में दो पहिया वाहन चोरी होने की वारदातें हुई थी, क्षेत्रवासियों ने बताया की घर की बाउण्ड्री में रखी बाइक तक को चोर उठा कर ले गए थे।
अब बीती रात को कुछ असामाजिक तत्वों ने घरों के बाहर खड़ी करीब 3-4 कारों के कांच फोड़ दिए। इस प्रकार की घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने सिविल लाईन थाना पुलिस को सूचित किया जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और रहवासियों से चर्चा की थी। कार फूटने जैसी घटना होने के बाद क्षेत्रवासियों में भय व्याप्त हो गया है।
इनकी कारों को पहुंचाई क्षति
क्षेत्र के लोगों ने बताया की बीती रात को अलकापुरी क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने वहां रहने वाले सुरेश पांचाल की बोलेरो एमपी 09 सीडी 6223 घर के बाहर खड़ी थी बदमाशों ने पत्थर से बोलेरो का पीछे का कांच छोड़ दिया। इसी तरह अलकापुरी में रहने वाले अशोक माहेश्वरी की कार एमपी 41 सीए 4245 घर के अंदर गेट के पास खड़ी थी जिसका पीछे का कांच पत्थर से फोड़ दिया। वहीं राधा जोशी के घर के बाहर खड़ी की कार एमपी 09 सीके 1426 के कांच फोड़ दिए। साथ ही मालवीय के यहां रहने वाले किराएदार की नैनो कार के कांच फोडऩे की कोशिश की लेकिन फोड़ नहीं पाए। अलकापुरी में रहने वाले रहवासियों ने बताया कि आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती है। वही लोगों के दो पहिया वाहन भी घर के बाहर से चोरी हो रहे हैं। रहवासियों ने पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान खड़े किए हैं।
Comments