संस्था सिद्धि विनायक ने किया शौर्य यात्रा का स्वागत

संस्था सिद्धि विनायक ने किया शौर्य यात्रा का स्वागत
देवास। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार शाम को शहर में क्षत्रिय युवा मराठा समाज की शौर्य यात्रा निकाली गई। इस यात्रा से शहर में भगवामय माहौल रहा। बड़ी संख्या में मराठा समाजजन शामिल हुए। मराठा परिधानों में समाजजन शामिल थे। अन्य आकर्षण भी यात्रा में नजर आ रहे थे। कई मंचों से यात्रा का स्वागत हुआ।

    इस अवसर पर संस्था सिद्धि विनायक के सदस्यों ने भी स्वागत किया, जहां संस्था के करीब सौ से अधिक सदस्य उपस्थित थे। संस्था संयोजक रवि जैन के नेतृत्व में स्वागत किया गया जिसमें संस्था के आशीष आवटे, नीरज पाटिल, डॉ. संतोष दाभाड़े, सोनू माने, अमित जाधव स्वागत मंच के आयोजक थे। रवि जैन ने बताया कि यात्रा में शामिल विधायक गायत्रीराजे पवार, महाराज विक्रमसिंह पवार, विधायक मनोज चौधरी सहित अन्य समाजजनों का संस्था सदस्यों ने स्वागत किया।

Comments