निगम आयुक्त सहित विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने दूसरे चरण का टीका लगवाया..

निगम आयुक्त सहित विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने दूसरे चरण का टीका लगवाया
देवास। नगर निगम के फ्रंटलाइन कर्मचारियों को कोविड-19 का द्वितीय चरण का टीका आज स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर के सभागृह में लगाया गया। जहां सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

इस बीच निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान ने सुबह 11 बजे आकर द्वितीय चरण का टीका लगवाया जिसके पश्चात नियमाुनसार वह आधा घंटा सभा गृह में ही मौजूद रहे जिसके बाद वह निगम कार्यालय गए जहां बैठक में हिस्सा लेकर अपने अन्य कार्य में जुट गए थे। वहीं शाम 5 बजे तक लगभग 65 प्रतिशत निगम कर्मियों ने टीका लगवा लिया था।

Comments