रोको टोको अभियान : परिवहन अधिकारी ने किया यात्रियों को मास्क पहनने के लिए जागरूक..
बस, मैजिक वाहनों में नहीं थे यात्रियों के पास मास्क, उन्हें मास्क पहनाकर जागरूक किया
देवास। कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक और जिला प्रशासन मास्क पहनने के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है वहीं बसों में यात्री किस तरह से यात्रा कर रहे हैं। वहीं पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रोको टोको अभियान भी शुरू किया है जिसके तहत बगैर मास्क के यात्री बसों में यात्रा कर रहे हैं उन्हें भी मास्क पहनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी के चलते परिवहन अधिकारी जया वसावा ने लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया। उन्होनें बसों में जाकर यात्रियों को कोरोना के चलते जागरूकता का संदेश देकर मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया साथ ही जिनके पास मास्क नहीं थे उन्हें मास्क भी वितरित किए गए।
कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ते जा रहा है, इसी के तहत शासन प्रशासन भी सतर्कता बनाए हुए है। वहीं मास्क लगाने की अनिवार्यता प्रशासन की और से की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले ही दिनों कहा था की बढ़ते केसेेस को देखते हुए मास्क पहनना जरूरी है। इसी के तहत जिला प्रशासन भी लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक कर रही है। यहां तक की नगर निगम ने तो मास्क नहीं पहनने वालों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई भी है।
रोको टोको अभियान के तहत आज बस स्टेण्ड, भोपाल चौराहा, रसूलपुर व बायपास मार्ग पर बसों व मैजिक वाहनों में बैठे यात्रियों को जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन अधिकारी जया वसावा ने यात्रियों को कोरोना के प्रति जागरूक किया साथ ही जो यात्री बगैर मास्क के थे उन्हें मास्क भी दिए गए। इसके साथ ही बस चालक व कंडेक्टर को कहा की क्षमता से अधिक सवारियां व बगैर मास्क के यात्रियों को बसों में न बैठाएं। वहीं उन्होनें वाहन चालकों को कहा है की अगर आगे से बगैर मास्क के कोई भी दिखेगा उस पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।
Comments