संस्था ब्राह्मणी के कलाकारों ने होली पर बनाई आकर्षक रंगोली...

महिलाओं का समाज में योगदान, श्री राम मंदिर, प्रधानमंत्री की आकर्षक छवि को रंगोली से बनाया
देवास। कोरोना काल के दौरान महिलाओं का समाज में योगदान दिखाते हुए महिलाओ पर रांगोली की सीरीज तैयार की गई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि भी रंगोली से बनाई गई थी। संस्था ब्राह्मणी के कलाकारों ने बताया की श्याम वाटिका में इस कार्य के लिए 22 मार्च से जुट गए थे लगभग एक सप्ताह में इस कार्य को पूरा किया है।

 

 

 

        जिसमें कोरोना काल के दौरान महिलाएं किस तरह से कार्य कर रही है वहीं एक महिला पुलिस वृद्धा को मदद कर रही है। इसके अलावा आयोध्या स्थित श्री राम मंदिर की आकर्षक रंगोली भी बनाई गई है। कलाकारों ने बताया की इस कार्य में करीब 3 क्विंटल रंगोली का प्रयोग किया गया था।

 

शहर के इन युवा कलाकारों ने बनाई रंगोली
       संस्था ब्राह्मणी के कलाकारों में मुस्कान सोनी, देवयानी राठौर, सोनू जायसवाल, अविनाश त्रिपाठी, सूरज कौशल, अनुज जैन, प्रियांशी अग्रवाल, अर्जुन पाटीदार, भावेश नामदेव, आदित्य चौधरी, योगिता विखर, आयुषी भारती, श्रेया सोलंकी, साक्षी पाटणकर, यथार्थ पाटणकर, सपना राउत, श्रेया खत्री, नेहा सिंह, अपूर्वा दानी, राधिका, श्रद्धा सोलंकी, मानसी, दीक्षिता मेहता सहित अन्य कलाकारों ने अपनी कला उकेरी थी। रंगोली बनाने के इस कार्य को मार्गदर्शन सोनु जायसवाल के ने दिया था।

Comments