विद्युत विभाग में ठेका पद्धति पर कार्य कर रहा श्रमिक करंट लगने से हुआ घायल..
कर्मचारियों की सूझबूझ से श्रमिक की बची जान, श्रमिक को हाथ में आई चोंट
देवास। विद्युत वितरण कंपनी में ठेका पद्धति से कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। जहां कई कर्मचारियों को बगैर सुरक्षा संसाधनों के कार्य करना पड़ता है। ऐसे में कई बार हादसे हो चुके हैं। जबकि ये कर्मचारी अपनी जान की परवाह न करते हुए विद्युत पोलों पर चढक़र विद्युत लाइन सुधारते हैं। ऐसे में विभाग को चाहिए की इन कर्मचारियों को सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, जिससे कर्मचारी चाहे ठेका पद्धति पर कार्यरत हो वह हादसे का शिकार न हो। अब एक ऐसा ही कर्मचारी जो ठेकेदार में विगत कई वर्षों से कार्यरत है आज सुबह उज्जैन रोड़ बीमा हॉस्पिटल के पास विद्युत डीपी पर कार्य करते समय करंट लगने से झुलस गया एक हाथ बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना होने के बाद कर्मचारी को ऑटो से जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे निजी अस्पताल में रैफर कर दिया गया।
विद्युत वितरण कंपनी में ठेका पद्धति से कई श्रमिक कार्य कर रहे हैं। यह श्रमिक अपनी जान की परवाह न करते हुए विद्युत पोलों पर भी चढ़ जाते हैं। ऐसे ही श्रमिकों के कई बार हादसे हो चुके हैं। उल्लेखनीय है की गत वर्ष भी ऐसा ही एक हादसा ठेका पद्धति में कार्य करने वाले श्रमिक का हुआ था जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी। जिस पर उसके गृह क्षेत्र इटावा में परिजनों ने कर्मचारी को विभाग की और से आर्थिक मदद के लिए शव को रोड़ पर रखकर चक्काजाम तक कर दिया था। इन्ही हादसों को देखते हुए विभाग को चाहिए की कर्मचारियों को सुरक्षा संसाधन परस्पर उपलब्ध कराए जिससे आए दिन होने वाले हादसों से बचा जा सके। इसी के चलते आज सुबह उज्जैन रोड़ बीमा हॉस्पिटल के नजदीक विद्युत डीपी पर कार्य कर रहे मुकेश पिता रामदयाल निवासी बालगढ़ का पैर किसी तार में फंस गया था वहीं उनके हाथ में करंट का तार भी था जिससे करंट लगने से उनका हाथ बुरी तरह से झुलस गया। घटना के दौरान मौजूद कर्मचारियों ने एंबुलेंस के लिए फोन लगाया लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं आई जिसके घटना स्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय दिया और कर्मचारी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने तत्काल उसका उपचार किया था। हाथ झुलसने के बाद उचित स्वास्थ्य व्यवस्था को देखते हुए घायल कर्मचारी को निजी अस्पताल में रैफर कर दिया गया था। चिकित्सकों ने बताया की कर्मचारी स्वस्थ्य है समय पर उसका उपचार हो जाने से बड़ी घटना नहीं हुई है।
Comments