आज शहर के दो वार्डो में चार स्थानों पर हो रहा वेक्सीनेशन..

आज शहर के दो वार्डो में चार स्थानों पर हो रहा वेक्सीनेशन..
देवास। शहर में नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की और से वेक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है, इसी के चलते आज शहर के वार्ड क्रमांक 39 में इस्लामिया करिमिया विद्यालय ईदगाह रोड़ व वार्ड क्रमांक 16 में शासकीय विद्यालय संजय नगर, शासकीय विद्यालय राजीव नगर भट्टा, शासकीय विद्यालय बिंजाना में 45 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इन क्षेत्रों के सभी रहवासियों से आयुक्त नगर निगम विशालसिंह चौहान ने अपील की है कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग जिनका टीकाकरण से शेष है वह टीका अवश्य लगवाएं और संक्रमण से खुद का बचाव करें।

Comments