शहर के सभी वार्डों में दिवस वार निर्धारित केन्द्रो पर होगा टीकाकरण..

18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 1 मई से लगेगा वैक्सीन
देवास। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियो को नि:शुल्क वेक्सिन लगवाये जाने का कार्य 1 मई से प्रारंभ होगा। नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने इस संबंध में निगम के संबंधित अधिकारियों एवं जिला स्वास्थ्य विभाग के डॉ. तिवारी, डॉ. कल्याणे के साथ किये जाने वाले टीकाकरण की व्यवस्था के लिये आवश्यक वर्चुअल बैठक लेकर चर्चा की। जिसमें 45 ही वार्डो में दिवस वार निर्धारित वेक्सिनेशन केन्द्रो पर टीकाकरण किये जाने के लिए तथा वार्डो में वर्तमान में जिन स्थानो पर वेक्सिनेशन केन्द्र संचालित है, उन केन्द्रो के साथ-साथ अतिरिक्त केन्द्र भी खोले जाने एवं वार्डो में ज्यादा से ज्यादा वेक्सिनेशन (टीकाकरण) का कार्य हो सके। ऐसी सुचारू रूप से व्यवस्था की जाने के लिये दिशा निर्देश दिये।

   

     आयुक्त ने बताया कि प्रत्येक वार्ड क्षेत्रो में ही खोले जाने वाले टीकाकरण केन्द्रो पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियो को लगाये जाने वाले टीकाकरण केन्द्रो का मौका निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियो का दिये गये। टीकाकरण केन्द्रो की जानकारी अतिशीघ्र दी जावेगी। जिससे उन वार्डो के जनप्रतिनिधीगण, सभी सामाजिक संगठन, संस्थाये, सभी सामाजिक कार्यकर्ताओ से टीकाकरण अभियान में सहयोग प्राप्त होगा। 1 मई से प्रारंभिक टीकाकरण में अपना सहयोग प्रदान कर अपने वार्ड क्षेत्रो के अधिक से अधिक संख्या में रहवासियो को टीका लगवाये जाने हेतु प्रेरित करे तथा प्रशासन को सहयोग करे।

Comments