कल से संपूर्ण लॉकडाउन, निगम सभी वार्डो में करेगा सेनेटाईजेशन...
निगमायुक्त ने सभी पदाधिकारियों की ली बैठक, दिशा निर्देश जारी किए
देवास। कल से संपूर्ण रूप से लॉकडाउन रहेगा जिसके चलते शासन के निर्देशानुसार निगम प्रशासक व कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला व निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान ने सभी नागरिकों से अपील की है की वह घर में सुरक्षित रहे, लॉकडाउन का पालन करें। इस संबंध में आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान ने वर्चुअल मिटिंग भी अधिकारियों के साथ ली थी। जिसमें सभी पदाधिकारीगण मौजूद थे।
इसी के तहत निगम अधिकारियों को भी निगमायुक्त ने दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। इसके साथ ही सभी वार्डों में सेनेटाईज करने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी को दिए गए है। वहीं आयुक्त ने कहा की शहर में सेनेटाईज हो रहा है साथ ही नागरिकों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिले इसका प्रयास किया जा रहा है। वहीं निगम की और से शहर में रात 11 बजे तक अनाउंसमेंट कर लॉकडाउन लगने की सूचना देने के लिए निगम के वाहनों से सूचित भी किया जा रहा है। इसके साथ ही निगमायुक्त ने कहा की अधिक से अधिक लोग वैक्सीन लगाएं इसके लिए घर-घर जाकर वैक्सीन लगाने के लिए निगम के द्वारा प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।
Comments