प्रदेश के सभी परिवहन कार्यालय के साथ कल देवास में भी अधिकारी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर..
प्रदेश के सभी परिवहन कार्यालय के साथ कल देवास में भी अधिकारी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
देवास। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कल से पूरे प्रदेश के आरटीओ कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं। अधिकारी और कर्मचारी हाल ही में विभिन्न मामलों में हुई अधिकारियों पर एफआईआर के विरोध में भी झंडा बुलंद किए हुए हैं।
परिवहन विभाग मध्यप्रदेश के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संगठनों द्वारा आज एक मीटिंग रखी गई थी जिसमें हड़ताल का निर्णय लिया गया है। देवास परिवहन अधिकारी जया वसावा ने बताया की सभी संगठनों ने संयुक्त रूप से अपनी मांगों को लेकर बार-बार ज्ञापन दिए, लेकिन शासन स्तर पर आश्वासन देने के बाद भी उनकी मांग नहीं मानी गई है। अधिकारी-कर्मचारी अपनी मांगों के साथ-साथ हाल ही में टीकमगढ़ और रायसेन के जिला परिवहन अधिकारी तथा सेवानिवृत्त उप परिवहन आयुक्त के खिलाफ दर्ज एफर्आआर का भी विरोध कर रहे हैं। यही हड़ताल का तात्कालिक कारण है। इसके अलावा स्टाफ की कमी, पदोन्नति आदि की मांग भी लगातार कर्मचारी संगठन करते आ रहे थे। इसके अलावा और भी अन्य मांगे है, जिसके चलते समस्त मांग पूरी ना होने पर कल से परिवहन विभाग के संगठनों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है। जिसके तहत कल से प्रदेशभर के परिवहन कार्यालय बंद रहेंगे। विभागीय अधिकारियों ने इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को भी दे दी है।
Comments