कलेक्टर ने जारी किए आदेश : 15 मई तक रहेगा कोरोना कर्फ्यू..

लोगों से प्रार्थना है थोड़ा कष्ट सहें और घरों में रहे : मंत्री उषा ठाकुर
देवास। जिले में 15 मई तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाया गया है। कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जिसके चलते पूर्व के आदेश को संशोधन किए है। जारी आदेश पूर्व की तरह ही रहेंगे। इस संबंध में प्रभारी मंत्री ने आज शाम को मुख्यमंत्री के साथ वीसी भी की थी। जिसमें और भी महत्वपूर्ण निर्णयों को लेकर चर्चा की है।

       जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुक्रम में पूर्व में जारी कार्यालयीन आदेश क्रमांक-916/एडीएम रीडर/एफ-150/2021 देवास, दिनांक 28.04.2021 को जारी प्रतिबंधात्मक आदेश में निम्नानुसार आंशिक संशोधन किया जाता है, जो इस प्रकार है:
1. सम्पूर्ण जिले में दिनांक 15.05.2021 तक कोरोना कफ्र्यू विस्तारित किया जाता है।
2. सामाजिक/ वैवाहिक कार्यक्रम/ राजनीतिक/खेलकूद/ मनोरंजन/शैक्षणिक/ सांस्कृतिक/ सार्वजनिक तथा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन पूर्णत: वर्जित रहेगा।

गतिविधियों जिन्हें कोरोना कपर्दी में प्रतिबंध से छूट रहेगी
        केमिस्ट, अस्पताल, नसिंग होम एवं पैथालॉजी/ एक्स-रे/ सोनोग्राफी/ सिटी स्केन सेंटर, सब्जी फल मण्डी प्रात: 4 बजे से 7 बजे तक खुलेगी, जिसमें खेरची विक्रय पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। सब्जी फल का केवल थोक विक्रय किया जा सकेगा। सब्जी/ फल फ्रुट आदि का विक्रय केवल हाथ ठेला गाडी के माध्यम से घर-घर जाकर प्रात: 7 बजे से प्रात: 10 बजे तक किया जा सकेगा। एक स्थान पर खड़े रहकर सब्जी / फल फ्रुट आदि का विक्रय करना प्रतिबंधित रहेगा। दूध का विक्रय केवल घर-घर जाकर प्रात: 5 से 8 बजे तक एवं सांय 6 बजे से 8 बजे तक किया जा सकेगा। शेष आदेश यथावत रहेगा।

 

आयुष्मान कार्ड के आधार पर इलाज मिलेगा
        मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ गुरूवार शाम को कलेक्टर कार्यालय में विडियो कांफ्रेसिंग बैठक हुई थी जिसमें कलेक्टर के साथ प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर भी मौजूद थी। बैठक संपन्न होने के बाद उन्होनें कहा की कोरोना को लेकर श्रेष्ठ निर्णय मुख्यमंत्री के साथ वीसी की बैठक में हुआ है की कोई भी बगैर इलाज के प्रदेश में नहीं रहेगा। सभी को कोविड के लिए नि:शुल्क इलाज मिलेगा, जो अस्पताल जिस क्षेत्र में है उन सब के साथ अनुबंध करेंगे, और आयुष्मान कार्ड के आधार पर इलाज मिलेगा। स्थितियों को देखते हुए संपूर्ण लॉकडाउन 15 मई तक लगा बढ़ा दिया गया है। जब तक कोरोना की चेन टूटती नहीं तब तक कोरोना हमारा पीछा छोड़ेगा नहीं। इसलिए 15 मई तक इसको बढ़ा दिया गया है। लोगों से प्रार्थना है थोड़ा कष्ट सहें और घरों में रहे। साथ ही अपने अनुशासन का परिचय दें कोरोना से मुक्ति पाना हम सब का पहला लक्ष्य है। इसलिए पहले हम स्वस्थ्य रहे जान है तो जहान है।

Comments