कोरोना का कहर हो रहा कम : आज आई सेंपल रिपोर्ट में 37 पॉजिटिव..73 मरीज हुए स्वस्थ..2 लोगों की हुई मौत..अब तक 671 मरीज एक्टिव..
आज आई 1509 लोगों की सेंपल रिपोर्ट, अब तक 7592 पॉजिटिव 44 की हुई मौत, 6877 मरीज हुए स्वस्थ्य, अब तक 671 मरीज एक्टिव..
देवास। आज रविवार को आई सेंपल रिपोर्ट शहर व जिले में 37 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की गई है। इस प्रकार अब तक 7592 पॉजिटिव मरीजों में 44 की मौत हुई है, 6877 अब तक स्वस्थ्य हुए है। वहीं अब तक 671 मरीज एक्टिव है जिनका उपचार जारी है। आज भी शहर की अधिकांश कालोनियां कोरोना की चपेट में आई है, इसके अलावा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के मरीज शामिल है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज 73 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज सिविल अस्पताल कन्नौद जिला देवास पुरूष उम्र 62 वर्ष की मृत्यु-कोविड केयर सेन्टर कन्नौद में हुई है। इसके साथ ही जय भारत नगर, देवास महिला उम्र 55 वर्ष की मृत्यु अमलतास मेडिकल कालेज में हुई है। इस तरह से मौतों का आंकड़ा बढक़र 44 हो गया है।
आज इन क्षेत्रों में आए पॉजिटिव
Comments