कोरोना का असर धीरे-धीरे हो रहा कम : आज आई सेंपल रिपोर्ट में 73 पॉजिटिव..12 मरीज हुए स्वस्थ..अब तक 365 मरीज एक्टिव..

आज आई 1399 लोगों की सेंपल रिपोर्ट, अब तक 6921 पॉजिटिव 42 की हुई मौत, 6514 मरीज हुए स्वस्थ्य, अब तक 365 मरीज एक्टिव..
देवास। आज गुरूवार को पहले के मुकाबले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में कमी आई है, पहले जहां आंकड़ा 100 से 150 से अधिक था वहीं अब 70 से अधिक आ रहा है। आज आई सेंपल रिपोर्ट शहर व जिले में 73 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की गई है। इस प्रकार अब तक 6921 पॉजिटिव मरीजों में 42 की मौत हुई है, 6514 अब तक स्वस्थ्य हुए है। वहीं अब तक 365 मरीज एक्टिव है जिनका उपचार जारी है। आज भी शहर की अधिकांश कालोनियां कोरोना की चपेट में आई है, इसके अलावा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के मरीज शामिल है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज 12 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो रहे हैं।

 

आज इन क्षेत्रों में आए पॉजिटिव

 

 

Comments