आयुष्मान कार्ड अभियान स्वरूप बनवाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त..
नगर निगम क्षेत्र के लिए नगर निगम आयुक्त को नोडल अधिकारी नियुक्त किया
देवास। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी चंद्रमौली शुक्ला ने ‘‘आयुष्मान भारत निरामयम योजना मध्यप्रदेश, मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना के प्रभावशाली क्रियान्वयन हेतु जिले के अधिकारियों को आयुष्मान कार्ड अभियान स्वरूप बनवाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जारी आदेश अनुसार जिले की समस्तप ग्राम पंचायत के लिए जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सिंह चौहान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नगर निगम क्षेत्र के लिए नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी प्रकार जिले की समस्त नगर परिषद के लिए प्रभारी परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण सुश्री स्मिता रावल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उक्त कार्य में नोडल अधिकारियों को जिला समन्वयक, आयुष्मान भारत,‘‘ निरामयम मध्यप्रदेश तथा जिला प्रबंधक, कॉमन सर्विस सेन्टर आवश्यक सहयोग करेंगे। इस कार्य हेतु आवश्यक होने पर कॉमन सर्विस सेन्टर कोविड गाईडलाईन का पालन करते हुए खुले रखे तथा उपर्युक्त नोडल अधिकारी प्रत्येक केन्द्र की प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट जिला दंडाधिकारी कार्यालय को प्रस्तुत करेंगे।
Comments