लॉकडाउन (कोरोना कर्फ्यू) का पालन करने के लिए लोगों की सहभागिता भी जरूरी : कलेक्टर
शहर में निगम का अमला कर रहा प्रतिदिन सेनेटाईजेशन : निगमायुक्त
देवास। निगम प्रशासक व कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों से चर्चा की थी। चर्चा के दौरान लॉकडाउन का पालन सम्मान पूर्वक कराने के दिशा निर्देश दिए थे। उन्होनें कहा की जनता के सहयोग से कोरोना की चेन तोड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होनें कहा की लोगों को समझाईश दी जाए की लॉकडाउन का सम्मान से पालन करें व संक्रमण से बचे। कलेक्टर ने सभी पुलिस कर्मचारियों, अधिकारियों, निगम कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। साथ ही उन्होनें कहा की इस पूर्ण काल में पुलिस मुस्तैदी से जनता की सेवा में दिन-रात लगी है। जनता का भी सहयोग पुलिस प्रशासन को चाहिए।
इसी के साथ कलेक्टर ने शहर में हो रहे सेनेटाईज की भी चर्चा की थी, जिस पर निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान ने बताया की शहर मेें प्रतिदिन सेनेटाईजेशन का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसके साथ ही संक्रमित मरीजों के क्षेत्र व उनके मकानों के आसपास सेनेटाईजेशन का कार्य किया जा रहा है।
निगम प्रशासक व कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला व निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान ने नागरिकों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन-प्रशासन द्वारा हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही लोग अपने घरों में ही रहे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। आवश्यक कार्य हो तो मास्क लगाकर ही रखें।
Comments