दिव्यांगों व परिवार का वैक्सीनेशन हुआ शुरू, दोपहर तक 100 से अधिक लोगों ने कराया वैक्सीनेशन..
दिव्यांगों व परिवार का वैक्सीनेशन हुआ शुरू, दोपहर तक 100 से अधिक लोगों ने कराया वैक्सीनेशन
देवास। कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए जिला एवं नगर निगम प्रशासन द्वारा वैक्सीनेशन का कार्य निरंतर करवाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज नगर निगम सीमा क्षेत्र के दिव्यांगजनों के लिए होटल रामाश्रय में वैक्सीनेशन का आयोजन सुबह 9 बजे से आरंभ किया गया। जिसमें निगम प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्था की गई थी। सभी दिव्यांगों को घर से लाने एवं छोडऩे की व्यवस्था कर टीकाकरण किया जा रहा है।
जिसके चलते सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, कलेक्टर एवं प्रशासक चंद्रमौली शुक्ला, नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग व सामाजिक न्याय विभाग से राघवेन्द्र सेन के साथ गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर दिव्यांग जनों का टीकाकरण कार्य की शुरुआत की गई।
आयुक्त विशालसिंह चौहान ने बताया कि लगभग 1 हजार 600 दिव्यांगों को वैक्सीनेशन के लिए सूचना दी गई है। कलेक्टर एवं प्रशासन तथा निगम आयुक्त ने सभी दिव्यांग जनों के परिवार वालों से अपील की है कि वे विकास नगर स्थित चौराहे पर होटल रामाश्रय में अपने परिवार के दिव्यांग सदस्य को लाकर वैक्सीनेशन करवाएं।
Comments