जिले में कल टीकाकरण सत्र केवल शहरी क्षेत्र में आयोजित होगा..

कल 28 जून को शहरी क्षेत्र के 7 स्थानों में सभी टीकाकरण सत्रों में केवल को- वैक्सीन के दोनों डोज लगाये जाएंगे
देवास। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन में जिले में लगातार टीकाकरण अभियान जारी है। कोविड -19 टीकाकरण के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति शासन की गाइडलाइन अनुसार अपना टीकाकरण करवा सकता है। चिंहित शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण नि:शुल्क किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमपी शर्मा ने बताया कि कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन में जिले में टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में कोरोना से सुरक्षा हेतु अब तक 4 लाख 48 हजार 899 टीके लगाये गये।

      जिले कल कोविड -19 टीकाकरण सत्र चिमनाबाई स्कूल, गीता भवन देवास, मल्हार स्मृति मंदिर देवास, आईटीआई कॉलेज विकास नगर, संजीवनी क्लिनिक मेंडकी, यूपीएचसी बावडिय़ा, यूपीएचसी इटावा देवास में आयोजित होगा सत्र में को-वैक्सीन के दोनों डोज लगाये जाएंगे। जिले में कोविड 19 टीकाकरण आयोजित होने वाले सत्र ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन के माध्यम से किए जाएंगे पात्र हितग्राहियों का टीकाकरण किया जाएगा। पात्र व्यक्ति टीकाकरण सत्र में आधार कार्ड साथ ले जाकर अपना टीकाकरण अवश्य कराएं।

    कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है। 

Comments