उज्जैन रोड़ पर होटल से पकड़ाया सैक्स रेकेट.....
पुलिस ने 6 लड़कियों सहित 6 लडक़ों किया गिरफ्तार
देवास। बीएनपी थानांतर्गत उज्जैन रोड़ स्थित ग्राम बांगर के नजदीक एक होटल में सैक्स रेकेट चल रहा था। पुलिस ने कल देर रात को मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए होटल से लडक़े व लड़कियों को पकड़ा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बताया गया है की दिल्ली से आई 6 लड़कियां है वहीं इंदौर व आसपास के क्षेत्र के 6 लडक़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक मेपल्स ब्लू नामक होटल है जहां पर पिछले कई दिनों से सैक्स रेकेट संचालित हो रहा था। सूत्रों का कहना है की उक्त होटल के चार लोग पार्टनर है उन्हें भी पता नहीं था की इस तरह का कार्य यहां पर किया जा रहा था।
होटल का संचालन अशोक नाथ नामक व्यक्ति कर रहा था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। बीएनपी थाना पुलिस ने इस मामले को लेकर बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है व पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है की इससे पहले भी इस होटल में जुआ संचालित होता था, जिस पर पुलिस ने दबिश दी थी। उसके बाद एक युवक की यहां बने स्वीमिंग पुल में मौत हो चुकी है। कहा जाए तो जब से होटल बनी है तब से अपराधिक गतिविधियां यहां पर संचालित होती रही है। संभवत: इस मामले को लेकर पुलिस प्रेस वार्ता कर खुलासा करने के मूड़ में दिखाई दे रही है।
इन लडक़ों को पकड़ा
पुलिस ने होटल मेपल्स ब्लू से 6 लडक़े जिनमें अशोक निवासी राजगढ़, जायस निवासी धार, सूरज भान निवासी दिल्ली, अमित निवासी दिल्ली, राहुल निवासी दिल्ली, विनोद निवासी इंदौर को गिरफ्तार किया है।
Comments