घर के बाहर खड़े होने की बात को लेकर दो परिवारों में हुआ विवाद..
एक और से भांजा व दूसरी और से भतीजा हुआ घायल
देवास। कल देर रात को औद्योगिक थाना क्षेत्र में 2 परिवारों के बीच जमकर विवाद हो गया था। यहां तक की विवाद के चलते दोनों परिवारों के बीच हथियार भी चले थे। बताया गया है की घर के बाहर खड़े रहने पर विवाद हुआ था। इस विवाद में दो लोग बुरी तरह से घायल हुए जिन्हें जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस ने दोनों परिवारों की और से फरियादियों की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर लिया है।
कल देर रात को औद्योगिक थाना क्षेत्र के बालगढ़ में दो परिवारों के बीच आपस में विवाद हो गया था। बताया गया है की क्षेत्र के निवासी संजय पटेल का भांजा शुभम पिता सतीश पटेल आया हुआ था। वह उसके मामा के घर के बाहर खड़ा हुआ था, इसी बात को लेकर वहीं के निवासी महेश उर्फ दादू और उसके पुत्र ललित ने कहा की घर के बाहर क्यों खड़ा है, इसी बात को लेकर दोनों परिवार के बीच कहासुनी होकर जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की दोनों परिवारों के बीच हथियार तक निकल गए। इस विवाद में एक और से शुभम पटेल घायल हो गया व दूसरी और से महेश उर्फ दादू का भतीजा राजेश घायल हो गया। विवाद की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय उपचार के लिए भेजा था। वहीं इस मामले में औद्योगिक थाना पुलिस ने फरियादी संजय पिता मदनलाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 294, 323, 506, 34 में अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी और से महेश पिता मुरारीलाल पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई की उसके भतीजे राजेश पर आरोपियों ने तलवार से हमला कर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिस पर पुलिस ने आरोपियों संजय व शुभम के विरूद्ध धारा 294, 323, 506, 34 में अपराध दर्ज कर लिया है।
Comments