कल शहरी क्षेत्र में कोविड-19 वैक्सीनेशन के 14 सत्र होंगे आयोजित..

13 केन्द्रों में कोविशिल्ड वैक्सीन के प्रथम एवं दूसरा डोज लगाये जाएंगे
मल्हार स्मृति मंदिर में को-वैक्सीन का केवल दूसरा डोज लगेगा
देवास। जिले में कोविड-19 टीकाकरण सत्र कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला जी के निर्देशन में आयोजित किए जा रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र में नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह, के मार्गदर्शन में टीकाकरण आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में कल 28 जुलाई को कोविड-19 टीकाकरण, के 14 सत्र आयोजित होंगे।। जिसमें 13 सत्रों पर कोविशिल्ड वैक्सीन के प्रथम एवं दूसरा डोज लगाये जाएगे। मल्हार स्मृति मंदिर में को-वैक्सीन का केवल दूसरा डोज लगाया जाऐगा। इन सत्रो में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को टीका लगाया जावेगा।

इन केन्द्रों पर होगा टीकाकरण
     टीकाकरण सत्र मल्हार स्मृति मंदिर को-वैक्सिन दूसरा डोज, आईटीआई कॉलेज विकास नगर चौराहा, गीता भवन, भंडारी अस्पताल, शिशु विहार स्कूल मिल रोड चिमनाबाई के सामने, न्यू चिल्ड्रन होम मोती बंगला, न्यू एरा स्कूल आवास नगर, शांति बाल निकेतन तारणी कॉलोनी, एस्कॉर्ट जूनियर कॉलेज गंगा नगर, हिमालय अकादमी राधागंज, सरकारी स्कूल आलोट पाएगा नयापुरा वार्ड-नंबर 36, इस्लामिया करिमिया स्कूल शुक्रवरिया हाट, माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02 खारी बावड़ी, सरस्वती विद्या मंदिर सम्राटपुरी बालगढ़ में आयोजित होंगे।

कोविशिल्ड वैक्सीन का प्रथम डोज जिन्होंने लगवा लिया है प्रथम डोज के 84 दिन के पश्चात दूसरा डोज अवश्य लगवाएं। को-वैक्सीन का प्रथम डोज जिन्होंने लगवा लिया है प्रथम डोज के 28 दिन के पश्चात दूसरा डोज अवश्य लगवाएं। कोविड -19 टीकाकरण के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति शासन की गाइडलाइन अनुसार अपना टीकाकरण करवा सकता है। चिंहित शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण नि:शुल्क किया जा रहा है। पात्र व्यक्ति आगामी टीकाकरण सत्र में अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है। कोविड-19 टीकाकरण प्रात: 9 से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है।

Comments