कल 24 जुलाई को 5 केन्द्रों पर होगा टीकाकरण, सभी केन्द्रों पर को-वैक्सीन का लगेगा दूसरा डोज..
कोविन पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट बुकिंग के माध्यम से ही होगा टीकाकरण
देवास। जिले में कोविड-19 टीकाकरण सतत कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला जी के निर्देशन में आयोजित किए जा रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र में नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में टीकाकरण आयोजित किए जा रहे हैं। देवास शहरी क्षेत्र में आयोजित होने वाले प्रत्येक टीकाकरण सत्र अन्तर्गत नागरिकों के टीकाकरण हेतु कोविन पोर्टल पर ऑनलाईन बुकिंग हेतु 23 जुलाई को दोपहर 3 बजे से पोर्टल पर ऑनलाइन स्लॉट ओपन किये जाएंगे। जिला मुख्यालय नगर निगम क्षेत्र में कोविड-19 टीकाकरण सत्रों का आयोजन, कोविन पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट बुकिंग के माध्यम से ही किया जाएगा सायंकाल 4 बजे के उपरांत शेष बची हुई कोविड-19 वैक्सीन डोज का आकलन कर, उपस्थिति नागरिकों को टोकन वितरित किये जाएंगे एवं ऑन साईट पंजीयन के माध्यम से उनका टीकाकरण किया जाएगा।
इन 5 केन्द्रों पर होगा टीकाकरण
मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि कल 24 जुलाई शनिवार को जिले में 5 टीकाकरण सत्रों का आयोजन होगा। जिसमें को -वैक्सीन का दूसरा डोज सत्र साइट आईटीआई कॉलेज विकास नगर चौराहा, मल्हार स्मृति मंदिर, गीता भवन, भंडारी अस्पताल, संजीवनी क्लिनिक बालगढ़ शहरी क्षेत्र में लगाया जाएगा।
कोविड -19 टीकाकरण के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति शासन की गाइडलाइन अनुसार अपना टीकाकरण करवा सकता है। चिंहित शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण नि:शुल्क किया जा रहा है। पात्र व्यक्ति आगामी टीकाकरण सत्र में अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर संपर्क कर सकते हैं। टीकाकरण प्रात: 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।
Comments