कल सुबह 6 से 9 बजे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय रहेगा बाधित..
कल सुबह 6 से 9 बजे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय रहेगा बाधित
देवास। सहायक यंत्री मप्रपक्षेविविकंलि ने विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि मेसर्स पार्थ कंस्ट्रक्सन द्वारा मेंढकी ओवरब्रिज के कार्य के लिए 33 केव्ही सिंगावदा पर कार्य किया जाना है। जिससे 33/11 केव्ही मेंढकी उपकेन्द्र से निर्गमित 11 केव्ही राजाराम नगर, 11 केव्ही बिराखेडी, 11 केव्ही चाणक्यपुरी एवं 11 केव्ही त्रिलोक नगर फीडर बंद रहने से कल 10 जुलाई को प्रात: 6 बजे से 9 बजे तक 11 केव्ही फीडरों से संयोजित राजाराम नगर, मेंडकीचक, सीताराम नगर, नेहरू नगर, उपाध्याय नगर, चाणक्यपुरी, नगर निगम मल्टी, त्रिलोक नगर, बीराखेडी तथा इन्द्रानगर में विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। उन्होंने बताया कि आवश्यकता अनुसार समय बढ़ाया जा सकता है।
Comments