मां चामुंडा सेवा समिति ने ईद-उल-जुहा पर किया सीनियर शहर काजी का सम्मान..

मां चामुंडा सेवा समिति ने ईद-उल-जुहा पर किया सीनियर शहर काजी का सम्मान
देवास। ईद-उल-जुहा पर मां चामुंडा सेवा समिति द्वारा भोपाल चौराहे पर सीनियर शहर काजी इरफान अहमद अशरफी का सम्मान कर ईद की शुभकामनाएं दी। समिति प्रमुख रामेश्वर जलोदिया ने बताया इस दौरान देश व शहर में अमन चैन व भाई चारे के साथ रहने, शांति और सद्भावना कि एक दूसरे ने दुआएं की। सीनियर शहर काजी इरफान अहमद अशरफी ने कोरोना काल में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा की गई प्रशंसनीय सेवाओं के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

      इस अवसर पर एसडीएम प्रदीप सोनी सीएसपी विवेक सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी उमराव सिंह, होमगार्ड कमांडेंट शिवराजसिंह चौहान, ट्रैफिक डीएसपी किरण शर्मा, ट्रैफिक टीआई सुप्रिया चौधरी, तहसीलदार पूनम तोमर, मां चामुंडा सेवा समिति के उपाध्यक्ष अरस्तु मधुर मुरलीधर पांचाल, दिनेश सांवलिया, नरेंद्र नागर, उम्मेदसिंह राठौड़, इंदर सिंह गौड़, अकरम शेख, आदि मौजूद थे।

Comments