कलेक्टर ने होटल मेपल्स ब्ल्यू को आगामी आदेश तक किया सील..
कलेक्टर ने होटल मेपल्स ब्ल्यू को आगामी आदेश तक किया सील
देवास। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी चंद्रमौली शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पर ग्राम बांगर में स्थित होटल मेपल्स ब्ल्यू को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक सील किया है। उल्लेखनीय है कि इस होटल में गत माह अनैतिक गतिविधियों के साथ देह व्यापार संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिस पर पुलिस ने दबिश देकर कई लोगों को गिरफ्तार किया था। इस प्रकरण के बाद कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने होटल को आगामी आदेश तक सील किया है।
Comments