1 से 15 अगस्त तक रोबिन हुड आर्मी ने मनाया मिशन 28 स्टेट्स...

1 से 15 अगस्त तक रोबिन हुड आर्मी ने मनाया मिशन 28 स्टेट्स
देवास। हर वर्ष की तरह इस बार भी रोबिन हुड आर्मी ने देवास सहित देश के दो सौ से ज्यादा शहरों में मिशन 28 स्टेट्स मनाकर देश का 75 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया। मिशन का उद्देश्य डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन एवं 5 लाख से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को बना हुआ भोजन और राशन सामग्री उपलब्ध करवाना था।

  देवास में रोबिन हुड आर्मी का यह पांचवा वर्ष है, दूसरे लॉकडाउन में भी रोबिन हुड आर्मी ने दस हजार भोजन पैकेट-राशन सामग्री आदि का वितरण शहर में जरूरत मंद लोगों को किया था, साथ ही संस्था की और से कोविड वैक्सीनशन के लिए जन जागरूकता अभियान भी किया गया था। संस्था विगत 5 वर्षों से भोजन की बर्बादी रोकना, शिक्षा और जरूरत मंदों की मदद करती आई है, इसके साथ ही कोविड सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा गया। उपरोक्त जानकारी संस्था के चैप्टर हेड अनुराग शुक्ला द्वारा दी गयी।

Comments