पीएम आवास योजना के लिए आवेदन के बाद भी नहीं मिला योजना का लाभ, भरभरा कर गिरा कच्चा मकान 6 लोग हुए घायल, सभी सुरक्षित....
घायलों में एक प्रेग्नेंट महिला व बच्चा भी शामिल
देवास। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक गरीब ने कई बार नगर निगम में आवेदन दिया था। लेकिन उसके आवेदन को निगम के जिम्मेदारों ने अटका रखा है, जिसके कारण उसे अब तक भवन बनाने के लिए योजना के अंतर्गत कोई लाभ नहीं मिला। उस गरीब का मकान कच्चा बना हुआ था, इसके लिए उसने आवास योजना के लिए आवेदन दिया था कि लोन होने पर वह मकान को पक्का बना लेगा। लेकिन उसका आवेदन अब तक अधर में है। अब बारिश के दौरान उसका मकान भरभरा कर कल देर रात को गिर गया और इस हादसे में उसके परिवार के सभ्सी सदस्य घायल हो गए। गनीमत रही की इसमें कोई जनहानी नहीं हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर निगम की टीम पहुंची और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। घायलों में एक गर्भवती महिला सहित एक बच्चा भी शामिल हैं जिन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय भेजा गया था, जहां सभी का उपचार होने के बाद दो लोगोंं को उपचार के लिए भर्ती किया गया है वहीं गर्भवती महिला को बीमा अस्पताल भेजा गया है।
सोमवार व मंगलवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे शहर से 8 किलोमीटर दूर स्थित बीएनपी थानांर्गत ग्राम बिलावली में एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। जिसमें कुल 6 लोग मलबे में दब गए थे। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों में एक गर्भवती महिला व एक बच्चा शामिल है। बताया जा रहा है मकान क्षेत्र के सीताराम नामक व्यक्ति का है। कच्चा मकान होने के चलते भारी बारिश के दौरान गिर गया था। मकान गिरने की सूचना ग्रामीणों ने नगर निगम को दी है। नगर निगम कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया था।
नगर निगम उपयंत्री जगदीश वर्मा ने बताया कि 6 लोग घायल हुए है सभी सुरक्षित है। सभी घायलो का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। जिला अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि 6 लोगों को यहां लाया गया था जिनमें से 4 लोगों को प्राथमिक उपचार कर दिया है। वहीं एक गर्भवती महिला व एक बच्चे को ज्यादा चोंटे है जिन्हें उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है। जिला अस्पताल में उपचारत सीताराम ने बताया कि वह और उसका परिवार सब सो रहे थे तभी करीबन अलसुबह 4 बजे यह हादसा हो गया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने हमें बाहर निकाला था।
पीएम आवास योजना का नहीं मिला लाभ
घायल सीताराम ने बताया कि उन्होने करीब 4 से 5 बार नगर निगम में आवास योजना के लिए आवेदन किया है, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने उन्हें कागजों में उलझाकर रखा है। कभी पट्टे का बोलते हैं तो कभी अन्य दस्तावेजों का। वैसे तो नगर निगम में आवास योजना के नाम पर काफी भ्रष्टाचार हो रहा है लेकिन जिन्हें मकान का लाभ मिलना चाहिये वो अब भी अपने मकानों में खतरे की नींद से भयभीत हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों कांग्रेस और हिंदु संगठन ने नगर निगम में आवास योजना को लेकर प्रदर्शन किए थे।
यह हुए घायल
इस हादसे में सीताराम पिता हरीसिंह तंवर उम्र 43 वर्ष, कुंदन पिता सीताराम उम्र 14 वर्ष, कमलाबाई पति हरीसिंह 60 वर्ष, अभय पिता सीताराम 17 वर्ष, आरती पिता सीताराम 20 वर्ष जो प्रेग्नेंट है, राधाबाई पति सीताराम 35 वर्ष घायल हुए थे। इसमें सीताराम व उनका पुत्र कुंदन अस्पताल में उपचारत है, वहीं घायल आरती को उपचार के लिए बीमा अस्पताल भेजा गया है।
Comments