विश्व आदिवासी दिवस व युवा कांग्रेस स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ.....

विश्व आदिवासी दिवस व युवा कांग्रेस स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ
देवास। विश्व आदिवासी दिवस व युवा कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर छिंदवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मुख्य आतिथ्य व छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ की उपस्थिति में युवा कांग्रेस छिंदवाड़ा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम (निबंध प्रतियोगिता) एवं पुरस्कार वितरण सामारोह आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के आव्हान पर एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विश्वजीत चौहान के निर्देश पर आयोजित किया गया। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक नीलेश उइके व कार्यक्रम के आयोजक जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम अहके एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के साथीगण उपस्थित रहे।

Comments