जनआर्शिवाद यात्रा पहुंची देवास, केन्द्रीय मंत्री का शहर में हुआ स्वागत....

जब भी मेरा नाम आता है कांग्रेस को बड़ी खुजली आती है, कांग्रेस ट्वीटर तक सिमित हो गई है : ज्योतिरादित्य सिंधिया
देवास। जन आर्शिवाद यात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृव्य में आज से हुआ है। यात्रा आज ही शाजापुर पहुंचेगी जो कल खरगौन पहुंचेगी उसके बाद 19 अगस्त को पुन: इंदौर पहुंचेगी। आज इंदौर से यात्रा शुरू होकर शिप्रा नदी पुल पर पहुंची जहां माँ शिप्रा की पूजा अर्चना कर यात्रा देवास आई थी। इस बीच कई स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया था। जिसके बाद मंत्री सिंधिया जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां अस्पताल का निरीक्षण किया था। इसके बाद मंत्री सिंधिया भाजपा कार्यालय आए यहां पर पत्रकार वार्ता को संबोधित किया था। यहां उन्होनें विपक्ष में बैठी कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लिया और भाजपा सरकार के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में मीडिया को जानकारी दी।


मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि जनआशीर्वाद यात्रा माँ अहिल्या बाई की नगरी इंदौर से व क्षिप्रा मैया का पूजन करके देवास में आई है। उन्होनें कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की तरफ अग्रसर हो रहा है, तरक्की कर रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के नेतृत्व में हर संभव मदद हम प्रदेश में दे रहे है। जनता का आशीर्वाद लेने के लिए हम निकले है, और एक मंत्री 4 से 5 जिलों में निकले है, प्रधानमंत्री का संदेश हम एक-एक कोने में ले जाएंगे, इंदौर ओर देवास में अभूतपूर्व स्वागत हुआ, आपसे ओर जनता के लिए मैं हमेशा समर्पित रहूंगा, आपको प्रणाम करना चाहता हूं।

 

कांग्रेस गिरगिट की तरह रंग बदलती है……
         विपक्ष में बैठी कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए मंत्री सिंधिया ने कहा कि विपक्ष गिरगिट की तरह रंग बदलती है, अवफाऐं फैलाने का काम कर रही है, कभी संसद चले, प्रजातंत्र का गला घोंटा जाए, कभी ससंद चले तो हमारे मत पर चले, हमारे विषय पर चले। मंत्रिमंडल में सदस्यों का परिचय ना आज होने दिया ना कल होने दिया, विपक्ष में बैठी कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि किसी का उत्थान हो। प्रजातंत्र का मुख्य स्तंभ सरकार के द्वारा मंत्रीमंडल के सदस्य का परिचय ही ना राज्यसभा में होने दिया ना ही लोकसभा में होने दिया। विपक्ष और कांग्रेस पार्टी यह नहीं चाहती की इस देश में अनुसचित जाती, जनजाती, महिला, पिछले वर्ग आगे बढ़े। उन्होनें कहा कि विपक्ष को 2014 में जनता ने संदेश दे दिया था, इसके साथ ही 2019, और प्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में संदेश दे दिया था। उन्होनेें कहा कि कांगे्रस की क्या कहूं, जब भी मेरा नाम आता है कांग्रेस को बड़ी खुजली आती है, और ये स्वाभाविक है। कांग्रेस की तीखा टिप्पणी का तो मैं स्वागत करता हूं। मुझे कोई कठिनाई नहीं है। जो प्रधानमंत्री ने किया वो इन्होंने 70 सालों में क्यों नहीं किया, किसी भी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ट्वीट करती है, वह ट्वीटर तक सीमित हो गयी है।

अब तक 42 नई फ्लाईट्स दी है…..
     जब से मैंने कार्यभार संभाला है पिछले एक महिने में 42 नई फ्लाईट्स हमने मध्यप्रदेश को दी है। जबलपुर से लेकर देश के हर कोने तक हैदराबाद से लेकर दिल्ली, मुंबई तक जबलपुर को हमने जोड़ा है। इंदौर को जबलपुर के साथ जोड़ा है। 20 अगस्त को जनआर्शिवाद से वापस जाकर जबलपुर को नई फ्लाईट दे रहा हूं। इंदौर जबलपुर की नई फ्लाईट, ग्वालियर से जयपुर की नई फ्लाईट के साथ ही उन्होनें कहा कि प्रदेश में विमानन क्षेत्र में भी अधिक से अधिक वृद्धि और विकास होगा।

Comments