महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटकर आरोपी फरार....
महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटकर आरोपी फरार
देवास। चेन स्नेचिंग की वारदातें शहर मेें लगातार देखने को मिल रही है, पिछले दिनों कई वारदातें रामनगर से लेकर जवाहर नगर के बीच में हुई है। इन वारदातों में अधिकांश घटनाएं बाइक चालकों के द्वारा की गई है। इस प्रकार की वारदाताओं पर पुलिस आरोपियों को तलाशने की बात करती है लेकिन आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से दूर बने हुए हैं। शुक्रवार रात को रामनगर में एक महिला जो बाजार से सामान लेकर घर लौट रही थी, उसी बीच एक अज्ञात बाइक चालक ने महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटा और तेज गति से बाइक लेकर फरार हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक पहुंचे और महिला से चर्चा की थी। मामले को लेकर सिविल लाइन पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।
कल रात को राम नगर चौराहे से राधा पति योगेश शर्मा निवासी तिलक नगर बाजार से सामान लेकर घर की और जा रही थी। इसी बीच एक अज्ञात बाइक सवार उनके पीछे से तेज गति से आया और महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गया। महिला उस दौरान घबरा गई थी, घटना की सूचना मिलने पर नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान सहित सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से घटना की जानकारी ली थी। महिला ने बताया कि सोने के मंगलसूत्र का वजन करीब 8 ग्राम था जिसकी अनुमानित कीमत 25 हजार रूपये है। पुलिस ने फरियादिया राधा की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाश के विरूद्ध धारा 392 के तहत अपराध दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
Comments