ई-श्रम योजना की हुई शुरुआत, असंगठित श्रमिकों को मिलेगा लाभ.....
श्रमिक कार्ड की जागरुकता के लिए बाइक रैली का हुआ आयोजन
देवास। देश के असंगठित श्रमिकों के लिए सरकार ने ई-श्रम कार्ड बनाने की योजना शुरु की है। योजना से देशभर के असंगठित मजदूरों का डेटा एक ही स्थान पर इक_ा किया जा रहा है। इससे मजदूरों को शासकीय योजनाओं का लाभ सीधे ही मिल जाएगा। इसी कड़ी में कॉमन सर्विस सेंटर के वीएलई ने देवास में ईश्रम कार्ड की जागरुकता के लिए जागरुकता रैली का आयोजन किया। इससे पहले ईश्रम कार्ड बनाने वाले सीएससी और वीएलई संचालकों की बैठक लेकर अधिकारियों द्वारा ई-श्रम कार्ड बनाने के संबंध में निर्देशित किया गया। जागरुकता रैली को जिला कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला और जिला पंचायत सीईओ प्रकाशसिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ई-श्रम योजना की शुरुवात की गयी है जिसके अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के कामगारों का राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। इस कार्य हेतु जिले के कॉमन सर्विस सेंटर्स (सीएससी ) द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगारों का ई-श्रम ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन कर उनको ई-श्रम कार्ड दिये जा रहा है। जिले के सभी असंगठित क्षेत्र के समस्त कामगारों का ई-श्रम ऑनलाइन पोर्टल पर जल्द से जल्द पंजीयन हो एवं उनको ई-श्रम कार्ड प्राप्त हो सकें इस हेतु 22 सितम्बर को के कॉमन सर्विस सेण्टर (सीएससी) संचालकों (वीएलई) द्वारा ई-श्रम योजना की जन-जागरूकता हेतु बाइक रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आज के इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला पंचायत कार्यालय के सभा कक्ष में 100 से ज्यादा सीएसई वीएलई की मीटिंग आयोजित की गयी। जिसमें सीएसई मध्यप्रदेश स्टेट टीम से सीनियर मैनेजर लोकेश कुमार जोशी एवं एनआरएलएम से डीआरएम मैडम उपस्थित हुए। जिन्होंने वीएलई को ई-श्रम योजना में कार्य करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया एवं प्रोत्साहित किया। ष्टस्ष्ट द्वारा दी जा रही अन्य सेवाएं जैसे आयुष्मान भारत योजना एवं अन्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले महिला एवं पुरुष वीएलई को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित भी किया गया।
इसके पश्चात कलेक्टर कार्यालय के सामने सभी वीएलई बाइक रैली के लिए एकत्रित हुए। जहां कलेक्टर द्वारा हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया गया। कलेक्टर के साथ जिला पंचायत सीईओ एवं जिला श्रम अधिकारी भी बाइक रैली के उद्घाटन में सम्मिलित हुए। यह बाइक रैली देवास शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई विकास नगर में समाप्त हुई। इस पुरे कार्यक्रम का आयोजन सीएससी देवास जिला प्रबंधक एवं कोऑर्डिनेटर द्वारा किया गया।
Comments