निगम ने की श्री गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन की समूचित व्यवस्था......

सम्मान पूर्वक होगा श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन
देवास। नगर निगम के द्वारा परंपरानुसार श्री गणेश की प्रतिमाओं का आज श्रद्धापूर्वक विधि विधान से विसर्जन किया जाएगा। जिसके लिए निगम की और से घर-घर से प्रतिमाएं 15 लोडिंग वाहनों से सम्मानजनक रूप से प्रतिमाएं भी एकत्रित की जा रही है, जिन्हें पूर्ण सम्मान के साथ विसर्जित किया जाएगा। साथ ही निगम की और से तालाब पर कुंड बनाकर रखे गए हैं।

जिसमें मीठा तालाब, सयाजी द्वार पर कृत्रिम कुंड बनाए गए हैं, जिसमें छोटी प्रतिमाओं को विसर्जन सम्मान पूर्वक किया जाएगा। इसके साथ ही बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन कालूखेड़ी तालाब पर किया जा सकेगा। नगर निगम के द्वारा समूचित व्यवस्थाएं श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन करने के लिए की गई है।

Comments