मेंडकीचक में 108 नारियल के पानी से किया बाबा का अभिषेक.......
मेंडकीचक में 108 नारियल के पानी से किया बाबा का अभिषेक
देवास। वार्ड क्रमांक 13 मेंडकीचक में मयूर पार्क के पास स्थित पुल वाले बाबा का 108 नारियल के पानी से आचार्य पंडित सुभाष शर्मा महेश महाराज द्वारा मंत्रोचार कर विधि-विधान से अभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। आयोजक एवं पुल वाले बाबा के सेवक सुमेर सिंह ठाकुर ने बताया कि सुख समृद्धि की कामनाओं को लेकर बाबा का अभिषेक किया गया है। यह क्रम लगातार 20 वर्षों से जारी है। मान्यता है कि बाबा हर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस कार्यक्रम में दुलेसिंह ठाकुर, प्रेमसिंह ठाकुर, महेंद्र पटेल, गजेंद्र ठाकुर, गोकुलसिंह झाला का सराहनीय योगदान रहा। अभिषेक के दौरान महिला पुरुषों सहित बाबा के सैकड़ों भक्त उपस्थित थे।
Comments