मां चामुंडा टेकरी पर 3 किलो 150 ग्राम चांदी तहसीलदार को भेंट की.......
मां चामुंडा टेकरी पर 3 किलो 150 ग्राम चांदी तहसीलदार को भेंट की
देवास। मां चामुंडा टेकरी पर छोटी माता परिसर क्षेत्र में चल रहे चांदी के सौंदर्यीकरण के लिए शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान, एसडीएम प्रदीप सोनी के मार्गदर्शन में समाजसेवी मनोहर कटारिया, महेश कटारिया, सुनील कटारिया, रेखा कटारिया द्वारा समाजसेवी रामेश्वर जलोदिया के नेतृत्व में तहसीलदार शिवानी मैडम को 3 किलो 150 ग्राम चांदी भेंट की गई।
इस अवसर पर चामुंडा सेवा समिति के पदाधिकारी, समाजसेवी वीरेंद्र सक्सेना, एस कुमार सोनी, नारायण व्यास, संजय हेतावल, नरेंद्र मिश्रा, अरुण शर्मा, इंदरसिंह गौड़ ,राजेश गोस्वामी, शशिकांत गुप्ता, भगवान सिंह राठौर, अरस्तु मधुर, प्रदीप लाठी, दिनेश सावलिया आदि उपस्थित थे।
Comments