नर्मदा महापुराण कथा में माँ नर्मदा का जन्मोत्सव मनाया.....
नर्मदा महापुराण कथा में माँ नर्मदा का जन्मोत्सव मनाया
देवास। गौतम आश्रम में चल रही माँ नर्मदा महापुराण कथा के तीसरे दिन कथावाचक पंडित प्रदीप गीते द्वारा समुद्र मंथन मैं निकले विष को भगवान शिव के द्वारा पीने तथा भगवान शिव के नीलकंठ कहलाने और माँ नर्मदा के जन्म अमरकंटक में का वर्णन विस्तार से किया।
तीसरे दिन की आरती सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष संजय शुक्ला एवं पदाधिकारियों ने की। कथा के चौथे दिन की आरती पोरवाल समाज अध्यक्ष राजेंद्र पोरवाल, शिव कुमार संघवी, राजेंद्र गुप्ता, प्रेम कुमार धनोतिया, महेश गुप्ता, अंकित गुप्ता, अशोक पोरवाल एवं राकेश ठक्कर, अन्नू चौहान, दिनेश सिंह ने की। दोनों दिन अतिथियों का सम्मान संतोष जोशी, पदमा जोशी ने तिलक लगाकर व दुपट्टे ओढ़ाकर किया। इस अवसर पर मदन मोदी, नवीन दुबे, संजय तिवारी, अमित पंडित, अशोक उपाध्याय, बद्री, विकास, लीलाधर व्यास, सरोज तिवारी, रचना शास्त्री, सतीश दुबे, करुणा दुबे, मानसी शास्त्री, रचना शास्त्री सहित सभी उपस्थित थे।
Comments