जवेरी श्रीराम मंदिर में भगवान को लगाया गया 56 भोग.....

जवेरी श्रीराम मंदिर में भगवान को लगाया गया 56 भोग
देवास। एमजी रोड़ स्थित जवेरी श्री राम मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान को अन्नकूट के अवसर पर 56 भोग लगाया साथ ही भंडारे का आयोजन भी किया गया। पंडित मयूर व्यास ने बताया कि शुक्रवार शाम को प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी हमने भगवान को छप्पन भोग लगाया है

वही सब्जी पूरी का भी वितरण किया गया है। इससे पूर्व शाम को भगवान को 56 भोग लगाकर पंडित मयूर व्यास ने भगवान की पूजा अर्चना भी की जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ रही थी। वहीं देर रात तक कई श्रद्धालुओं भगवान की प्रसादी का लाभ लिया था।

Comments