जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन के द्वारा कल वैक्सीनेशन महाअभियान.....

जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन के द्वारा कल वैक्सीनेशन महाअभियान
देवास। कल 24 बुधवार को महावैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत शासन के निर्देश अनुसार कोरोनावायरस के दूसरे टीके का डोज शत प्रतिशत लगाए जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम व नगर निगम की टीम द्वारा घर-घर जाकर टीकाकरण किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने बताया की 45 वार्डों में 61 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं जहां कल सुबह 7 बजे से कार्य समाप्ति तक टीकाकरण का कार्य निर्धारित केंद्रों पर निरंतर किया जाएगा।

Comments