विश्वजीतसिंह चौहान ने भोपाल में किया युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास का स्वागत.......

विश्वजीतसिंह चौहान ने भोपाल में किया युवा कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास का स्वागत
देवास। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी संगठन की अहम बैठक लेने भोपाल पहुंचे। आगामी पंचयत चुनाव व नगरी निकाय चुनाव को देखते हुए भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा मध्यप्रदेश में एक बूथ पांच यूथ की प्रक्रिया शुरू की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने बताया कि 2023 विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर पांच युवा की टीम तैयार हो जाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी उपचुनाव में युवा कांग्रेस की अहम भूमिका रहेगी व कर्मठ कार्यकर्ता को टिकट भी दिया जाएगा।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के चेयरमैन विश्वजीत सिंह चौहान भारी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भोपाल लेकर गए व लालघाटी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास का स्वागत भी किया। स्वागत में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी अंकित टेड़ा, शेष नारायण ओझा, इशिता शेडा,प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, आगर विधायक विपिन वानखेड़े, संजय यादव पिंकी मुदगल युवा कांग्रेस मीडिया चेयरमैन विवेक त्रिपाठी, प्रदेश सचिव अनिल मिश्रा, दीपक ठाकुर, दुर्गेश पटेल मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया संयोजक प्रशांत सिंह चौहान, बंटी गारोठिया, रोशन, धर्मेंद्र, रवि, सत्यजीत, वीरेंद्र, हुकुम, राजवीर सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments