अर्जुन नगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव......
अर्जुन नगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
देवास। जय शिव बाल हनुमान मंदिर समिति की महिला मंडल द्वारा अर्जुन नगर में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। कथा के चतुर्थ दिवस श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। व्यासपीठ से पं. नारायण प्रसाद ओझा ने कहा कि मनुष्य के जीवन में अच्छे व बुरे दिन प्रभु की कृपा से ही आते हैं।
उन्होंने कहा कि जिस समय भगवान कृष्ण का जन्म हुआ तब जेल के ताले टूट गये। पहरेदार सो गये। वासुदेव व देवकी बंधन मुक्त हो गए। प्रभु की कृपा से कुछ भी असंभव नहीं है। भगवान का जन्म होने के बाद वासुदेव ने भरी जमुना पार करके उन्हें गोकुल पहुंचा दिया। वहां से वह यशोदा के यहां पैदा हुई शक्तिरूपा बेटी को लेकर चले आए। कृष्ण जन्मोत्सव पर नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गीत पर भक्त जमकर झूमे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित थे।
Comments