कांग्रेस ने मां शिप्रा की पूजा, आरती कर शुरू किया घर चलो घर-घर चलो अभियान......
कांग्रेस ने मां शिप्रा की पूजा, आरती कर शुरू किया घर चलो घर-घर चलो अभियान
देवास। शिप्रा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तवर सिंह चौहान ने बुधवार को जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष अशोक पटेल, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, विश्वजीत सिंह चौहान प्रदेश चेयरमेन युवा कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री सहित कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में मां शिप्रा की पूजा अर्चना आरती कर एवं संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर घर चलो घर-घर चलो अभियान का शुभारंभ किया।
शुभारंभ के पूर्व आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि आज प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार पूरी तरह से असफल सिद्ध हुई है। सरकार के प्रति लोगों में रोष है वर्तमान में किसानों को जो बीमा राशि का वितरित किया गया है वह भी बहुत कम है। इससे भी किसानों में आक्रोश है।
महंगाई बेरोजगारी कालाबाजारी का जो ग्राफ प्रदेश में बड़ा है वह किसी से छुपा नहीं है। सर्वप्रथम सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन विश्वजीत सिंह चौहान ने सभी अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। सभा का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया व आभार राजेश बराना शिप्रा ने माना। इस अवसर पर मंडलम अध्यक्ष प्रेम पटेल, संजय कहार, चैन सिंह, जीवन पटेल, प्रशांत चौहान, भेरूलाल जी, साहिल राणा, धर्मेंद्र चौधरी, धारा सिंह, प्रमोद सुमन, राजा खान, शकील लकी, ईकराज पटेल, शंकर गांगरदी, साकिर, अखिलेश, प्रदीप मालवीय, दुर्गेश, रोशन, भानु प्रताप, पुष्पेंद्र, विशाल, विकास, भोला ठाकुर, गोपी गदईशा पिपलिया, सुभाष पेंटर एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
Comments