नानी बाई का मायरा का शुभारंभ 29 मार्च को, कार्यक्रम को लेकर तैयारी अंतिम चरण में......

समापन पर होगा सर्व सामाजिक 51 जोड़ों का नि:शुल्क विवाह
देवास। मध्यप्रदेश सर्व सामाजिक विकास संस्था के तत्वावधान में 29 मार्च से 5 अप्रैल तक नानी बाई का मायरा का आयोजन जलाराम नगर गार्डन, उत्तम नगर उज्जैन, रोड त्रिलोक नगर चौराहा पर किया जा रहा है। नानी बाई मायरा शुभारंभ पूर्व सुबह 9.30 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा उत्तम नगर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी। मालवा माटी की बाल विदुषी कुमारी वैष्णव बुलबुल बैरागी नानी बाई मायरा का वाचन करेगी।

सर्व सामाजिक विकास संस्था के प्रांतीय सचिव हुकुम सिंह पंवार ने बताया कि समापन अवसर 5 अप्रैल को संस्था द्वारा नि:शुल्क 51 सर्व सामाजिक जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। प्रांतीय सचिव हुकुमसिंह पंवार के मार्गदर्शन में समाज सेविका रश्मि पांडेकर, आभा निगम, ज्योति योगी, तृप्ति ठाकुर, आनंदीलाल राठौर, गिरवर सिंह कुशवाहा, कन्हैया लाल गहलोत, रणजीत वर्मा सहित कई समाजसेवी कार्यक्रम को सफल आयोजन के लिए लगे हुए है। नानी बाई का मायरा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक होगा।

Comments