प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कालानी बाग में ब्रह्मलीन गुलजार दादी के प्रथम पुण्य दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कालानी बाग में ब्रह्मलीन गुलजार दादी के प्रथम पुण्य दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए
देवास। दादी अभी गए नहीं है, उनका शरीर जरूर गया है। पर आत्मा यहीं है। जो परमपिता परमेश्वर शिव की रथ बनकर उन्होंने बहुत सारी आत्माओं को परमात्मा का संदेश दिया। जन-जन आत्माओं को जगाया। यह विचार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कालानी बाग की प्रमुख ब्रम्हाकुमारी बहन प्रेमलता ने ब्रह्मलीन गुलजार दादीजी के प्रथम पुण्य स्मृति दिवस पर उनके श्री चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए व्यक्त किए। दादीजी के द्वारा दी गई शिक्षाओ पर चलकर संपन्न और संपूर्ण बनने का सभी ब्रह्मा वत्सो ने संकल्प लिया।

मां चामुंडा सेवा समिति के संयोजक मुख्य अतिथि रामेश्वर जलोदिया, प्रेमनारायण तिवारी व अन्य भाई बहनो ने भी दादी जी के साथ के अनुभवों को साझा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जेठालाल भाई, रवि मोटवानी भाई, एवं सेवा केंद्र की ब्रह्माकुमारी बहन मनीषा, अपुलश्री बहन, हेमा बहन बंसीलाल राठौड़, विवेक भाई गोविंद भाई के साथ अन्य भाई बहने उपस्थित थे।

Comments