नानीबाई मायरा का कलशयात्रा के साथ हुआ शुभारंभ........
समापन पर होगा सर्व सामाजिक 51 जोड़ों का निशुल्क विवाह
देवास। मध्य प्रदेश सर्व सामाजिक विकास संस्था के तत्वावधान में 29 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित किए जाने वाले नानी बाई मायरा का शुभारंभ कलशयात्रा के साथ मंगलवार को हुआ। आयोजक मंडल के प्रमुख हुकुमसिंह पंवार ने बताया नानी बाई मायरा शुभारंभ पूर्व सुबह 10 बजे पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, समाजसेवी राधेश्याम सोनी, अरुणा सोनी, देवीलाल राठौड़, अमलतास हॉस्पिटल प्रबंधक विजय जाट, प्रो.राजेश जैन के मुख्यातिथ्य में कलश यात्रा उत्तम नगर से निकाली गई। बेंड बाजो के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कलशयात्रा कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।
मालवा माटी की बाल विदुषी कुमारी वैष्णव बुलबुल बैरागी नानी बाई मायरा में भक्त नरसिंह की भगवान के प्रति अनन्य भक्ति की व्याख्या कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। सर्व सामाजिक विकास संस्था के प्रांतीय सचिव हुकुम सिंह पंवार ने बताया कि समापन अवसर 5 अप्रैल को संस्था द्वारा निशुल्क 51 सर्व सामाजिक जोड़ों का विवाह भी संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम के संरक्षक कन्हैलाल गहलोत, गिरवर सिंह कुशवाहा, कोषाध्यक्ष आनंदीलाल राठौड़, प्रहलाद सिंह कुशवाह, धर्मेंद्र रेनीवाल, संतोष तिवारी, राजेंद्र ठाकुर, धर्मेंद्र चंदेल, शशि कला ठाकुर, कविता ठाकुर, किशोर विश्वकर्मा, दुर्गा देवड़ा, बबीता रेनिवाल सहित मात्रशक्तियों का व समाजसेवियों का कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग रहा। नानी बाई का मायरा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक होगा।
Comments